प्रदेश / छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को अंग्रेजी नववर्ष की दी शुभकामनाएं, कर्मचारी संगठनों के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने नववर्ष को नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और संकल्पों का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने आज प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारी प्रशासन की रीढ़ होते हैं और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कर्मचारी संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैलेंडर न केवल कार्य योजना को सुव्यवस्थित करने में सहायक होते हैं, बल्कि संगठनात्मक एकता और अनुशासन को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नववर्ष में सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।