प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 41 अधिकारी – कर्मचारियों को नोटिस जारी…जवाब संतोषप्रद नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई
मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान दलों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित 41 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए मतदान दल में ड्यूटी लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान 41 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.