प्रदेश
रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी जनसहभागिता : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर। रायपुर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए स्वच्छता के कार्यों में जनसहभागिता बढ़ानी होगी। शहर के एक-एक व्यक्ति, एक-एक परिवार को इस मिशन से जोड़ना होगा, तभी हम रायपुर को देश का स्वच्छतम शहर बना सकेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में ये बातें कहीं।
भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को मिलियन प्लस (दस लाख से अधिक) आबादी वाले शहरों में देश का चौथा सबसे स्वच्छ शहर, गारबेज-फ्री सिटी में सेवन स्टार रैंकिंग और वाटर प्लस सर्टिफिकेशन की उपलब्धियों में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सक्रिय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सभी जोनों के स्वच्छता अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही 25 स्वच्छता निरीक्षकों, 144 स्वच्छता दीदियों और 52 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर सहित प्रदेश के सात शहरों को स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल राज्य के 169 शहरों में से 115 शहरों ने अपनी रैंकिंग सुधारी है। छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का अमूल्य योगदान है, जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इनके सम्मान के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। श्री साव ने कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने राज्य शासन नगरीय निकायों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जनसहभागिता बढ़ाने गंभीरता से काम करना होगा।
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने समारोह में कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर को जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं, उसकी नींव की पत्थर हमारी स्वच्छता दीदियां और सफाई मित्र ही हैं। स्वच्छता सेवा और समर्पण का काम है जिसे ये पूर्ण मनोयोग से कर रही हैं। आने वाले समय में रायपुर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए हम सभी गंभीरता और सक्रियता से काम करेंगे। सभापति सूर्यकांत राठौर ने सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए धूप, बरसात और ठंड में भी अपने कार्यों को अंजाम देते हैं। आप लोगों की मेहनत से हमें नई दिल्ली में सम्मानित होने का मौका मिला है। कोरोना महामारी के कठिन समय में भी आप लोगों ने सराहनीय काम किया है।
बस्तर के स्कूलों में बेहतर सुधार…. शिक्षक युक्तियुक्तकरण और नई शिक्षा नीति से विष्णु देव साय की सरकार बस्तर में जगा रही शिक्षा का अलख
रायपुर। प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से छत्तीसगढ़ के सुदूर जिलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही इस पहल से सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के विद्यालयों में भी सकारात्मक बदलाव नजर आने लगी है। कभी नक्सलियों के बंदूक की आवाज सुनाई देती थी, अब वहां शिक्षा की अलख सुनाई देती है। अब विद्यार्थियों को नियमित, विषय विशेषज्ञ और प्रशिक्षित शिक्षकों से शिक्षा मिल रही है, जिससे पढ़ाई का स्तर निरंतर सुधर रहा है। शिक्षक युक्तियुक्तकरण की यह पहल न केवल स्कूलों में शिक्षा का वातावरण सुदृढ़ कर रही है, बल्कि इससे ड्रॉपआउट दर में कमी और परीक्षा परिणामों में सुधार भी देखने को मिल रहा है। सरकार का यह प्रयास निश्चित रूप से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा।
पहले 96 स्कूलों में थे सिर्फ एक टीचर
सुकमा जिले में सरकार की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किए गए युक्तियुक्तकरण से इन विद्यालयों में अब शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित हो चुकी है। इससे न केवल विद्यालयों में नियमित पढ़ाई हो रही है, बल्कि बच्चों की रुचि भी बढ़ी है और शिक्षकों का कार्यभार भी संतुलित हुआ है। छिंदगढ़ विकासखंड में कुल 390 शासकीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 288 प्राथमिक, 82 माध्यमिक, 13 हाई स्कूल और 07 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। युक्तियुक्तकरण से पूर्व यहां 8 विद्यालय शिक्षकविहीन थे और 96 विद्यालय एकल शिक्षक पर निर्भर थे। यह स्थिति बच्चों की शिक्षा के स्तर को प्रभावित कर रही थी।
अबुझमाड़ में भी दिख रहा असर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति का सकारात्मक असर अब अबुझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। नारायणपुर और ओरछा विकासखंड के सुदूर और पहुँचविहीन गांवों में वर्षों से शिक्षकविहीन चल रहे विद्यालयों में अब योग्य शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। इससे इन क्षेत्रों में शिक्षा की तस्वीर तेजी से बदल रही है और विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा की सौगात मिल रही है। शासन की युक्तियुक्तकरण नीति ने यह सिद्ध किया है कि सही योजना, निष्पक्ष क्रियान्वयन और दूरदर्शिता के साथ अगर काम किया जाए, तो सबसे कठिन क्षेत्रों में भी शिक्षा की रोशनी पहुँचाई जा सकती है। नारायणपुर जिले के उदाहरण से स्पष्ट है कि अब अबुझमाड़ जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी शिक्षा के क्षेत्र में ठोस बदलाव संभव है।
ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को मिली नई ऊर्जा
ग्राम जड्डा, धोबिनपारा, ईकरभट्टी, मोहनार, कस्तुरमेटा, गट्टाकाल, हिरंगई, नेलांगुर, ताड़ोबेडा, पुसालामा और पदमेटा जैसे दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में अब शिक्षक पदस्थ हो चुके हैं। साथ ही जबगुंडा, थुलथुली, रेकावाया, लंका, काकवाड़ा, पुंगारपाल, हितवाड़ा जैसे कई उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत शिक्षक उपलब्ध कराए गए हैं। इससे इन स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिली है और बच्चों की उपस्थिति में सुधार देखा जा रहा है।
शिक्षकों और पालकों को भी राहत
पूर्व में शिक्षकविहीन स्कूलों में अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को अतिरिक्त भार लेकर पढ़ाना पड़ता था। इससे न केवल अध्यापन प्रभावित होता था, बल्कि पालक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे। अब नई पदस्थापना से शिक्षकों पर से बोझ कम हुआ है और पालकों में भी संतोष का वातावरण है।
पति-पत्नी की मौत- खेत काम कर रहे दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, मौक पर हुई मौत
बेमेतरा। बेमेतरा जिला में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त घटित हुई, जब दोनों अपने में काम कर रहे थे। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम चेचानमेटा में भपेंद्र साहू का परिवार निवास करता है। मंगलवार की शाम के वक्त भूपेद्र साहू अपनी पत्नी के साथ खेत में टमाटर का फसल लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के दौरान दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।
तभी आकाशीय बिजली के गिरने से भूपेद्र साहू और उसकी पत्नी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत…
रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे 19 वर्षीय निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच बाइक के डिवाइडर से टकराने से निखिल कश्यप की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए.
हादसे में निखिल की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
झांकी, धुमाल और लोक नृत्यों के साथ 3 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सीएम-विस अध्यक्ष होंगे शामिल
रायपुर। राजधानी रायपुर में विधायक राजेश मूणत हर साल की तरह इस साल भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन करने जा रहे है. इस यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया. आगामी 3 अगस्त को होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को दिशानिर्देश दिए गए और यात्रा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौपी गई है. झांकियों और गाजे-बाजे के साथ 3 अगस्त को कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे गुढ़यारी स्थित हनुमान मंदिर से होकर हाटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर भक्तगण जल अर्पण करेंगे. जहां अलग-अलग स्थान पर पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी.
विभिन्न क्षेत्रों से आई झांकियां और बाजे-गाजे होंगे मुख्य आकर्षण
इस वर्ष कावड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. स्थानीय लोक कलाकारों के साथ अन्य प्रदेशों के कलाकारों को भी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है. उज्जैन मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की सवारी में डमरू और ढोल बजाने वाली टीम, उत्तर प्रदेश से अघोरी नृत्य की प्रस्तुति देने वाली टीम, उत्तर प्रदेश से ही युवतियों द्वारा मां काली की जीवंत झांकी का प्रदर्शन, उड़ीसा के बाहुबली कट्टपा की वेशभूषा में संबलपुरी बाजे में प्रस्तुति देने वाले चर्चित कलाकारों की टीम, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध नृत्य कलाकारों जैसे आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य और राउत नाचा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का दल, भगवान भोलेनाथ की चलित झांकी और प्रदेश के प्रमुख ढोल धुमाल पार्टी अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे जो कावड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा.
सुबह बाबा हटकेश्वरनाथ को अर्पित किया आमंत्रण पत्र
3 अगस्त को होने जा रही भव्य कावड़ यात्रा के लिए आमंत्रण पत्र भी छपवाए गए हैं, जिसकी प्रथम प्रति विधायक राजेश मूणत ने महादेवघाट तीर्थ पहुंचकर बाबा हटकेश्वरनाथ, मां महाकाली, और मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं को कांवड़ यात्रा का विशेष आमंत्रण पत्र अर्पित किया.
कावड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के सभी 7 विधानसभाओं के विधायक एवं अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओ सहित सामाजिक संस्थाओं और सनातन धर्म के प्रमुख साधु संतो उपस्थिति रहेंगे.
स्वास्थ्य मंत्री ने DKS अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को सुबह 7 बजे राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा.
मरीजों का जाना हालचाल
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों और महिला मरीजों से बात कर उनका हालचाल जाना. साथ ही इलाज संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं.
अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जायसवाल ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय जांच, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से संवाद कर मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए.
नहीं बर्दाशत की जाएगी लापरवाही : मंत्री जायसवाल
मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को मरीजों के हित में समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए.
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन आगामी 27 जुलाई रविवार पूर्वान्ह 11 बजे से 1.15 बजे को किया जा रहा है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
व्यापम द्वारा परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों के लिए जारी आवश्यक दिशा-निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग 2 घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फ्रिस्किंग के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाएं, प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र को पूर्णतः डाउनलोड कर और उनका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर +91-0771-2972780 एवं मोबाईल नंबर +91-8269801982 पर समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षार्थी को अपना फोटो युक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे-मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटो युक्त परिचय पत्र, फोटो युक्त अंकसूची, मूल रूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य है। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी आवश्यक दिशा-निर्देश में कहा गया है कि परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व अर्थात् प्रातः 10.30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
क्रेडा सीईओ का औचक निरीक्षण: सौर ऊर्जा परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के अफसरों को दिये निर्देश
रायपुर। गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे जल जीवन मिशन और सौर सुजला योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा ने बिलासपुर और कोरबा जिलों में सौर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 22 जुलाई को किया गया।
निरीक्षण की शुरुआत बिलासपुर जिले के लोखण्डी गांव से हुई, जहां सौर सुजला योजना के तहत कृषक प्रशांत जैन के खेत में स्थापित 3 एचपी सबमर्सिबल सोलर पंप की जांच की गई। किसान और उसके सहयोगी ने बताया कि वे इस संयंत्र की रियल टाइम मॉनिटरिंग RMS तकनीक से करते हैं, जिससे जल आपूर्ति, ऊर्जा उत्पादन और कार्बन उत्सर्जन की पूरी जानकारी मिलती है।
इसके बाद कोटा ब्लॉक के ग्राम जाली में जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए सोलर पेयजल संयंत्र का निरीक्षण हुआ। संयंत्र सही स्थिति में पाया गया और स्थानीय निवासी पार्वती केंवट समेत अन्य ने बताया कि 36 घरों तक पाइपलाइन से नियमित पानी पहुंच रहा है और कोई समस्या नहीं है।
कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम हारनमुण्डी कदमपारा और कटघोरा ब्लॉक के ग्राम रंजना में भी जल जीवन मिशन और सौर सुजला योजना के संयंत्रों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि वे इन योजनाओं से लाभान्वित हैं और शासन की महतारी वंदन योजना एवं धान खरीदी भुगतान का लाभ भी प्राप्त कर चुके हैं।
रंजना गांव के हितग्राही जगेश्वर मरकाम ने बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे “सौर समाधान” मोबाइल एप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पर श्री राणा ने अधिकारियों को एप के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
अंत में पोड़ी विकासखंड के ग्राम मड़ई स्थित 1.2 किलोवॉट ऑफ-ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया, जो उप स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित है। प्रभारी डॉक्टर अल्फा इक्का ने बताया कि बिजली गुल होने की स्थिति में भी अस्पताल की सेवाएं निर्बाध रूप से चलती हैं और विभिन्न उपकरण सौर ऊर्जा से संचालित होते हैं।
निरीक्षण उपरांत श्री राणा ने क्रेडा के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सोलर हाईमास्ट, पॉवर प्लांट और अन्य परियोजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण किए जाएं।
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, त्योहारी सीजन में कई ट्रेनें रहेगी कैंसिल, कईयों के रूट होंगे डायवर्ट, देखिये ट्रेनों की लिस्ट
रायपुर। अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है । इसी प्रकार बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है यह व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर एवं दक्षिण भारत से जोड़ती है । परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इससे आधारभूत संरचना में तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में वृद्धि होगी।
इसी क्रम में बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है । जिसमे अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है । इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ।
किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन को चौथी रेललाइन में जोड़ने का यहा कार्य दिनांक 24 अगस्त से 26 अगस्त, 2025 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा । रेल यात्रियो को कम से कम असुविधा हो इसलिए ये कार्य किए जा रहे है । रेल विकास से संबधित इस कार्य के लिए इन ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा एवं इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां:-एक्सप्रेस गाडियां:-
01. दिनांक 23 से 26 अगस्त, 2025 तक टाटा से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
02. दिनांक 24 से 27 अगस्त, 2025 तक को बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
03. दिनांक 23 अगस्त, 2025 को सांतरागाछी से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04. दिनांक 25 अगस्त, 2025 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
05. दिनांक 22 अगस्त, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
06. दिनांक 24 अगस्त, 2025 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
07. दिनांक 25 अगस्त, 2025 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08. दिनांक 27 अगस्त, 2025 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
09. दिनांक 27 अगस्त, 2025 को पूरी से चलने वाली 20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10. दिनांक 30 अगस्त, 2025 को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर–पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 23 अगस्त, 2025 को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12. दिनांक 24 अगस्त, 2025 को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
13. दिनांक 27 अगस्त, 2025 को गया से चलने वाली 22358 गया-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14. दिनांक 29 अगस्त, 2025 को कुर्ला से चलने वाली 22357 कुर्ला-गया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15. दिनांक 27 अगस्त, 2025 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
16. दिनांक 29 अगस्त, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
17. दिनांक 22 अगस्त, 2025 को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
18. दिनांक 25 अगस्त, 2025 को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
19. दिनांक 21 अगस्त, 2025 को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
20. दिनांक 24 अगस्त, 2025 को रक्सोल से चलने वाली 17006 रक्सोल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
21. दिनांक 23, 25 एवं 26 अगस्त, 2025 को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
22. दिनांक 25, 27 एवं 28 अगस्त, 2025 को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
पैसेंजर गाड़ी :-
01. दिनांक 24 से 27 अगस्त, 2025 तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
02. दिनांक 24 से 27 अगस्त, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी ।
03. दिनांक 24 से 27 अगस्त, 2025 तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
04. दिनांक 23 से 26 अगस्त, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
01. दिनांक 23 अगस्त, 2025 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी ।
02. दिनांक 25 अगस्त, 2025 को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:-
