महानदी नाव हादसा: पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, मृतक के परिजनों का 4 लाख की सहायता का ऐलान
रायगढ़। ओडिसा में हुए हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी. इसके निर्देश वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जिला प्रशासन को दिए है. आज रायगढ़ विधानसभा के ग्राम कोतरलिया में पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य का हाल जानने वित्त मंत्री चौधरी पहुंचे. बता दें कि शुक्रवार को ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी. इसमें 1 की मौत हो गई थी, वहीं 6 लोग लापता थे.
इस दौरान रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मृतकों के परिजनों को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी. वित्तमंत्री चौधरी ने घटना के दौरान घायलों के समुचित इलाज एवं भोजन व्यवस्था सहित घर पहुंचाए जाने की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.